फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student falls from bike, gets crushed by tanker, dies

Sonebhadra News: बाइक से गिरा छात्र, टैंकर ने कुचला, मौत

Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Student falls from bike, gets crushed by tanker, dies
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पॉलिटेक्निक के छात्र शिवकुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देकर लौट रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव निवासी अमित कुमार मौर्य (18) अपने दोस्त शिवाला निवासी शिवम गुप्ता (17) और सिलथम निवासी शिवकुमार (17) के साथ बाइक से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने उरमौरा स्थित केंद्र पर गया था। परीक्षा देने के बाद तीनों ईको प्वाइंट घूमने जा रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे लोढ़ी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पीछे बैठा शिवकुमार सड़क पर गिर पड़ा और उसी दौरान रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसओ रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed