फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Struggling to wedge in a marriage pavilion

विवाह मंडप मेें जमकर चले लात-घूसे

Sun, 18 Jun 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 18 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Struggling to wedge in a marriage pavilion
marriage

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज मेें रविवार को एक विवाह मंडप में जमकर लात-घूसे चले। घरवालों के चोरी एक मंदिर परिसर में लड़की और लड़के शादी कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर फोर्स पहुंची तो विवाद करने वाले फरार हो गए। पुलिस ब्याह कर रहे लड़के व लड़की को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक पांच जून को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की और लड़के फरार हो गए। घरवालों ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। कुछ दिनों पूर्व लड़की के पिता ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ बेटी को गायब करने की सूचना दी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक मंदिर परिसर में फरार लड़की व लड़के शादी करने लगे। इस दौरान लड़के घरवाले मौजूद थे। इसकी जानकारी होने पर लड़की के घरवाले मंदिर में पहुंच कर लड़के और उसकी मां समेत अन्य की पिटाई शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने लड़के और लड़की को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। यहां समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed