फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strong sunshine after rain

Sonebhadra News: बारिश के बाद हुई तेज धूप, अस्पतालोंं में बढ़े मरीज

Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine after rain
जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को तीखी धूप निकली। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के बाद अचानक तापमान के साथ ही उमस बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 800 से अधिक मरीज पहुंचें।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसमी बुखार और पेट दर्द के ज्यादा मरीज रहे। जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। शनिवार और रविवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सूर्य की तीखी किरणों से जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन

तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी तो दर्ज की गई ही, उमस भी अधिक रहा। इससे खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्गों की सेहत पर प्रभाव पड़ा है। इसका असर रहा कि जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। पंजीकरण कक्ष में पर्ची लेने के लिए तीन लाइन में मरीज और उनके तीमारदार खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची लेने के बाद ओपीडी में लाइन लगाकर उपचार कराना पड़ा। दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ जुटी रहीं। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार सोमवार का दिन होने के नाते 800 से अधिक संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं।
इमरजेंसी वार्ड में भी काफी संख्या में मरीज पहुंचें। मौसम में अचानक परिवर्तन से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ा है। ओपीडी में मौसमी बुखार और पेट दर्द के अधिक मरीज पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. एसएस पांडेय ने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के सेहत का विशेष ख्याल रहने की हिदायत दी। बताया कि इस समय मौसमी बुखार, पेट दर्द, कमर दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिनका उपचार कर चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है।

चार डिग्री चढ़ा पारा, उमस से बेहाल
जिले के मौसम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इसके मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed