फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strike black lace tied to various demands

विभिन्न मांगों को लेकर काला फीता बांधकर दिया धरना

Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Strike black lace tied to various demands
सोनभद्र। अखिल भारतीय नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर शनिवार को अपने घरों व कार्यालय में बांह पर काला फीता बांधकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या व सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि सत्तासीन सरकारों ने देश के नौजवानों, प्रवासी मजदूरों और मेहनत करने वाले कर्मचारियों की उपेक्षा की है। इसको लेकर और इस संकट काल में उपजे तमाम सवालों को लेकर संगठन के बैनर तले पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गरीब परिवारों को दस हजार रुपया जीवनयापन भत्ता चार माह तक देने, प्रत्येक नौजवान को दस हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने, राष्ट्रीय स्तर पर भगत सिंह रोजगार गारंटी योजना लागू करने समेत कई मांगें उठाई गईं। इस मौके पर दिनेश्वर वर्मा, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, अनुप कुमार जायसवाल, अजय कुमार मौर्या, तनवीर, सुनील सेठ, आलोक वर्मा, प्रमोद सोनी, शैलेंद्र यादव व मुन्नी लाल दिनकर के नेतृत्व मे जगह-जगह लोगों ने सोशल डिस्टेंस और मॉस्क के साथ धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed