फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strictness of governance: Case filed against 49 electricity workers involved in strike, read full list

सख्ती पर उतरा शासन: हड़ताल में शामिल 49 बिजली कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sun, 19 Mar 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

सोनभद्र में ऊर्जा मंत्री की हिदायत के बाद भी काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों पर शासन ने सख्ती दिखाई है। हड़ताल में शामिल 49 कर्मचारियों पर जिले में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत केस दर्ज हुआ है। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें ज्यादातर हड़ताल में शामिल संगठनों के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
Strictness of governance: Case filed against 49 electricity workers involved in strike, read full list
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर डटे बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सोनभद्र में ऊर्जा मंत्री की हिदायत के बाद भी काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों पर शासन ने सख्ती दिखाई है। हड़ताल में शामिल 49 कर्मचारियों पर जिले में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत केस दर्ज हुआ है। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें ज्यादातर हड़ताल में शामिल संगठनों के पदाधिकारी हैं। उधर, मुक़दमा दर्ज होने के बाद कर्मचारी संगठनों में उबाल है। उन्होंने आंदोलन तेज करने की बात कही है।

विज्ञापन

सोलह मार्च की रात दस बजे से बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर हैं। इससे पहले दो दिनों तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार भी किया था। आंदोलन के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाके घण्टों से अंधेरे में डूबे हैं। बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ा है। जिले में स्थापित राज्य उत्पादन निगम की ओबरा परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं अनपरा की ए और बी परियोजना भी बंद है। सिर्फ अनपरा-डी से ही करीब एक हज़ार मेगावाट तक उत्पादन हो रहा है। गहराते संकट को देखते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का निर्देश दिया था, बावजूद परियोजना कर्मी आंदोलन पर डटे हुए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार की अर्द्ध रात्रि में जिले के ओबरा और अनपरा थाने में 49 कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया 
विज्ञापन

 

Strictness of governance: Case filed against 49 electricity workers involved in strike, read full list
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
अनपरा थाने में अनपरा परियोजना के अधिशासी अभियंता (अधि.) आलोक सिन्हा की तहरीर पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के अध्यक्ष/संयोजक अभिषेक बरनवाल, सह संयोजक सत्यम यादव, सहायक अभियंता ऋषिकांत त्रिपाठी, अधिकारी एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सिंह, जेई संघ के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, बिजली कर्मचारी संघ एटक के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, रामकिशुन प्रसाद, शारदा प्रसाद, ओमव्रत सिंह, मनोज सिंह सुधीर सिंह, राजकुमार सिंह, दिवाकर सिंह, श्याम सुंदर दास, कालिका प्रजापति, सुमन कुमार, विवेक सिंह, विशम्भर सिंह, राजकुमार, रमाशंकर यादव, बनी सिंह, सचिन कन्नौजिया, देवेंद्र कुमार व विद्युत कार्यालय सहायक संघ के सचिव पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं ओबरा थाने में अधिशासी अभियंता सम्बद्ध सीजीएम कार्यालय ओबरा ज्ञानेंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सचिव शशिकांत श्रीवास्तव, अंकित प्रकाश, मनीष मिश्र, नित्यानंद सिंह, आनन्द कुमार, आरजी सिंह, प्रभात पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, अजय कुमार सिंह, उमेप चंद्र, विंध्याचल, सतीश कुमार, हरदेव नारायण तिवारी, प्रहलाद शर्मा, विनोद यादव, दीपक सिंह, रमेश राय, दिनेश सिंह शशिकांत पांडेय, शाहिद अख्तर, सत्य प्रकाश, ऋषिकेश और विजय कुमार के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed