फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young child died after falling into a well while playing; the body could only be recovered after an hour and a half of effort.

Sonebhadra News: खेलते समय कुएं में गिरे मासूम की मौत, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका बाहर

Wed, 28 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young child died after falling into a well while playing; the body could only be recovered after an hour and a half of effort.
शाहगंज। थानाक्षेत्र के बालडीह में खेलते समय सोमवार की शाम एक मासूम गहरे कुएं में जा गिरा। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताते हैं कि बालडीह निवासी सुरेंद्र यादव का छह वर्षीय पुत्र अंकित दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि शाम चार बजे के करीब वह किसी तरह पास स्थित कुएं में जा गिरा। कुआं गहरा होने के कारण जब तक लोग उसे बचा पाते, वह पानी में समा गया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर उसे कुएं से बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पंचनामा की प्रक्रिया के बाद मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाहगंज थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed