फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken if rumors are spread regarding exams

Sonebhadra News: परीक्षा को लेकर फैलाई अफवाह तो होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if rumors are spread regarding exams
हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को डीएम-एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्हें दायित्व समझाते हुए पूरी निष्ठा से परीक्षा कार्य को संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हिदायत दी कि परीक्षा में किसी तरह के चूक की गुंजाइश नहीं है, लिहाजा निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा को नकल विहीन कराएं।
विज्ञापन

किसी भी हाल में प्रश्न-पत्र लीक न होने पाए, इसके लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग शत-प्रतिशत सुरक्षित रखी जाय। उन्होंने कहा कि इस बार केवल 12 दिनों में परीक्षा संपन्न हो जाएगी। जिस पाली में जो विषय है, उसी का प्रश्न पत्र सावधानी पूर्वक वितरण किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकान और लोगों का भीड़ न हो। जनपद स्तर पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था कर ली गई है। परीक्षार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता व मेडिकल टीम गठित की है।
केंद्रों पर पेयजल, बिजली व्यवस्था ठीक रखी जाए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। गलत करने वाले के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा से जुड़ी किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम ओबरा विवेक सिंह, दुद्धी निखिल यादव, डीआईओएस जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।


हर केंद्र पर होंगे एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट
जिले में 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 46 हजार 787 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाई स्कूल की परीक्षा में 26 हजार 242 और इंटर में 20 हजार 545 परीक्षार्थी हैं। जिले को 04 परीक्षा जोन में बांट कर एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिले में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर प्रधानाचार्य के समकक्ष विभिन्न विभागों से स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। सात सचल दल की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed