फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken against those selling fertilizers at higher prices: DM

अधिक कीमत पर खाद बेचने वालाें पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those selling fertilizers at higher prices: DM
साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण करते डीएम बीएन सिंह। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : mathura
सोनभद्र/मधुपुर। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समितियों पर आवंटन के बाद यूरिया खाद पहुंचने और वितरण की स्थिति को देखा। सख्त चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सदर ब्लॉक के बहुअरा में संचालित बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, मधुपुर सह संघ लिमिटेड रॉबर्ट्सगंज, बट बंतरा उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति और गया रतवल उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समिति पर आए किसानों को मौके पर ई-पास मशीन के माध्यम से खाद वितरण की स्थिति को देखा और संतोष जताया। उन्होंने किसानों से कहा कि खाद वितरण संबंधी किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाॅक रजिस्टर से मिलान करते हुए खाद वितरण की स्थिति का जायजा लिया। किसानों से कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है, किसानों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देशित किया कि एआर कोऑपरेटिव से समन्वय स्थापित करते हुए नकद बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करें।

नकद खाद वितरण समितियों एवं संघों को क्यूआर के माध्यम से भुगतान कराना सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की समस्या न होने पाएं। निरीक्षण के दौरान एआर कोआपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed