फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stress on killing of girl child after rape, police force deployed

बालिका की हत्या के बाद तनाव, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Sun, 08 Nov 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stress on killing of girl child after rape, police force deployed
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस व पीएसी के ? - फोटो : SONBHADRA
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गांव में म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने की पुलिस और पीएसी की तैनाती की है। रविवार को दोपहर बाद बालिका का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन शाम करीब सात बजे तक शव गांव में नहीं पहुंच सका था। गांव में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित है।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पास खेल रही सात साल की बालिका का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर बालिका का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर मिला। इस घटना से गांव में तनाव है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गांव में म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने की पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को तैनात किया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके। रविवार को शाम करीब सात बजे तक गांव में शव नहीं पहुंचा था। मृतका के घर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे। किसी भी तरह की आशंका से निबटने के लिए पीएसी और पुलिस के जवान अलर्ट हैं। पीड़ित परिवार के घर पर सांत्वना देने वालों का आना जाना लगा है। ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद बालिका के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में बभनी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव, सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह के अलावा म्योरपुर थाने की पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। बीजपुर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि गांव में सुुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed