फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strengthen the old pension restoration movement

पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और करें मजबूत

Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the old pension restoration movement
सोनभद्र। अटेवा मिर्जापुर की मंडलीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। वेबीनार के जरिए हुई बैठक मेें संगठन की मजबूती, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन, अधिक से अधिक लोगों के ट्वीटर पर जुड़ने और एमएलसी चुनाव समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अटेवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह ने संगठन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने मिर्जापुर मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही की संगठनात्मक समीक्षा की। इस दौरान मुख्य अतिथि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी व मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के जिला व ब्लॉक के कार्यकारिणी के विस्तार का निर्देश दिया। अधिक से अधिक लोगों को ट्वीटर से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अटेवा समर्थित एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वर्तमान समय मे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांग को महत्व देने की बात कही। इस बैठक में तीन अगस्त को राखी कार्यक्रम, आठ अगस्त पीएम को ईमेल तथा नौ अगस्त को एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मीटिंग में अटेवा मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष सोनभद्र राजकुमार मौर्य, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भदोही जिलाध्यक्ष अनिल भट्ट, कमलेश यादव, सूर्यप्रकाश सिंह, सर्वेश तिवारी, इंद्रमणि मिश्रा, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed