फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stopped salary of ADO Panchayat of all ten blocks

Sonebhadra News: सभी दस ब्लॉक के एडीओ पंचायत का रोका वेतन

Wed, 26 Jun 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of ADO Panchayat of all ten blocks
डीपीआरओ नमिता शरण ने मंगलवार को सभी दस ब्लाॅकों के एडीओ पंचायत के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग (पुरानी प्रणालियों में नई तकनीक जोड़ना) सर्वे में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सभी को सर्वे का कार्य भी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत निर्मित शौचालयों के रेट्रोफिटिंग कराने के लिए शत प्रतिशत सर्वे पूर्ण कराकर वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठकों और पत्र के माध्यम से इसके लिए लगातार निर्देशित किया जाता रहा है। बावजूद अपेक्षाकृत प्रगति नहीं हो रही। जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ (पंचायत) की ओर से लापरवाही सामने आई है। इस कारण जनपद की प्रगति प्रदेश स्तर पर खराब प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए शौचालय निर्माण कराने के लिए शौचालयों की डिमांड कार्यालय में प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक विकास खंडों से डिमांड प्राप्त नहीं हुई।

डीपीआरओ ने बताया कि सभी विकास खंडों में शौचालयों के रेट्रोफिटिंग एवं शौचालय निर्माण कराने के लिए डिमांड प्रस्तुत किए जाने तक सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के जून माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed