फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stop procession of police and migrants altercation

जुलूस रोकने पर पुलिस और विस्थापितों में कहासुनी

Mon, 23 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 23 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stop procession of police and migrants altercation
कोतवाली क्षेत्र के अमवार में कनहर परियोजना के विस्थापितों ने सोमवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के बाद परियोजना के निर्माण स्थल से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 पुलिस ने जुलूस को अमवार बाजार में रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और विस्थापितों में जमकर कहा-सुनी हुई। विस्थापित जुलूस कनहर परियोजना निर्माण स्थल पर ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12 बजे कनहर परियोजना के डायवर्जन वाले सड़क से वनाधिकार एवं श्रमाधिकार रैली के बैनर तले विस्थापितोें जुलूस निकाल कर अमवार पहुंचे। यहां से दूसरे रास्ते से जुलूस निर्माण स्थल के लिए रवाना होने वाला था कि उसी वक्त फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम का कहना था कि जिस रास्ते से जुलूस आया है उसी रास्ते से वापस जाएगा। इतना सुनते ही जुलूस में शामिल विस्थापित जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विस्थापितों का कहना था कि पुलिस प्रशासन गरीबों के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही, इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 हालांकि तीन घंटे बाद करीब साढ़े पांच बजे प्रशासनिक अधिकारियों और विस्थापितोें के बीच हुई वार्ता में बांध के रास्ते से कनहर परियोजना निर्माण स्थल पर जुलूस ले जाने के लिए लोग राजी हुए। इस दौरान महेशानंद, सुकालो देवी, राजकुमारी, फूलकुंवर, भागमनी देवी, इंद्रावती, गंभीरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed