फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sticks in land dispute, four injured

जमीन विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल

Sun, 26 Jun 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sticks in land dispute, four injured
कोतवाली क्षेत्र के बेलाही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर शनिवार देर शाम चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बेलाही गांव के रविंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के छोटेलाल, साधु, गुलाब पुत्रगण दुर्जन और अनिल ने जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को उन लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल रविंद्र कुमार (32), उनके भाई सुभाष (35) व पन्नालाल (45) और चचेरे भाई भाईलाल (21) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया। मामले में आरोपित छोटेलाल, साधु, गुलाब और अनिल के विरुद्ध शनिवार की शाम एनसीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed