फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Statue of Radha-Krishna installed with chanting

मंत्रोचार के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित

Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Statue of Radha-Krishna installed with chanting
म्योरपुर के ग्राम पंचायत जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में बृहस्पतिवार को मंत्रोच्चार के साथ राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान सामूहिक विवाह हुआ और उसके बाद विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जरहा में नवनिर्मित मंदिर में पिछले तीन दिनों से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेेश के रीवा से पधारे आचार्य अरुणाचार्य महाराज ने मुख्य यजमान राजेन्द्र सिंह बघेल व सुलोचना सिंह बघेल द्वारा मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद सामूहिक विवाह हुआ। बुधवार को हुए कथा व प्रवचन में भक्तों ने ‘तेरी छवि का कान्हा मैं दीवाना हो गया, चरणों में मुझको रखलो नजरों से न गिराना’ भक्ति गीत रस से भगत झूम उठे। राधा कृष्ण पर हुई फूलों की वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। गौरव बघेल, राजीव सिंह बघेल, सारिका सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, अशोक चौरसिया, रवि गुप्ता, गणेश शर्मा, वैशाली बघेल, मैथिलीशरण तिवारी, शिवनाथ तिवारी, आनंद शास्त्री, आशीष बह्मचारी, अंकित त्रिपाठी, लालजी मिश्रा, आदित्य शुक्ला, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, अतुल विश्वकर्मा, नंदा प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed