फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Static magistrate posted for teacher eligibility test

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 24 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Static magistrate posted for teacher eligibility test
शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने अलग-अलग पर्यवेक्षक बनाए हैं, ताकि कहीं से भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। दो पालियों में परीक्षा के लिए कुल 12 कॉलेेजों में केंद्र बनाया गया है। 12 केंद्रों पर प्रथम पाली और सात केंद्रों पर द्वितीय पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज छपका के केंद्र पर प्रथम पाली में एके जौहरी और द्वितीय पाली में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ऋतुराज सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां एक्सईएन रवींद्र सिंह और राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य पर्यवेक्षक के रुप में तैनात रहेंगे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में सदर तहसीलदार बृजेश वर्मा को प्रथम पाली और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को द्वितीय पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव व डीपीआरओ विशाल सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में नायब तहसीलदार घोरावल चंद्रशेखर वर्मा व जीएस शुक्ला, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में डीपीओ अजीत कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका प्रदीप गिरि, विंध्य कन्या पीजी कॉलेज उरमौरा में तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार, बीडीओ सदर उमेश सिंह, डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल चुर्क में जिला कृषि अधिकारी डॉ. एचके मिश्र व जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा दोनों पाली में होगी। वहीं संत जेवियर्स स्कूल में बीडीओ चोपन सुनील कुमार, जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, संत जोसेफ कांवेंट हाईस्कूल में बीडीओ घोरावल रमेश यादव, जय मां भगवती डिग्री कॉलेज पुसौली में अभिहित अधिकारी सुशील कुमार और प्रकाश जीनियर इंटर कॉलेज में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल और निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने के लिए तैयारी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के गाइड लाइन से अवगत करा दिया गया है। तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को सुबह दस बजे से डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed