फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   State's power generation will increase by 660 MW

Sonebhadra News: प्रदेश के बिजली उत्पादन में होगा 660 मेगावाट का इजाफा

Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
State's power generation will increase by 660 MW
निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई से उत्पादन शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बीते बुधवार को ओबरा पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष एम. देवराज और स्थानीय अधिकारियों के बीच हुए कई दौर की बैठकों के बाद परियोजना की पहली इकाई से 30 जून से उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने प्रदेश के राज्य विद्युत् उत्पादन निगम की निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पाया कि ओबरा सी परियोजना की दोनों इकाईयां निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं। निरीक्षण में कार्य की प्रगति से वह असंतुष्ट दिखे। बैठक के दौरान एम देवराज ने कहा कि जब तक एक-एक बिंदुओं की टाइम लाइन तय नहीं हो जाती तब तक मीटिंग अनवरत जारी रहेगी। सुबह 9 बजे से देर रात 3 बजे तक करीब 18 घंटों तक चली मीटिंग के दौरान हर बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी 30 जून को ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से उत्पादन शुरू करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने की बात कही। कहा कि सितंबर माह तक प्रदेश में विद्युत की जबरदस्त मांग रहती है। ऐसे में ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से उत्पादन शुरू होना मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed