फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   State Women's Commission's vice-chairman put up a chaupal, said - women should become self-supporting by joining schemes

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने लगाई चौपाल, कहा - योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी बनें महिलाएं

Fri, 22 Jul 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
State Women's Commission's vice-chairman put up a chaupal, said - women should become self-supporting by joining schemes
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने शुक्रवार को गोठनी गांव में चौपाल लगाई। महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। केंद्र और प्रदेश सरकार से संचालित महिला कल्याण की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण अंचल की महिलाओं को दी जाए। कहा कि कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म होने पर पंजीकरण के बाद प्रथम किस्त के रूप में दो हजार और द्वितीय किस्त एक वर्ष उम्र पूर्ण होने पर टीकाकरण के बाद एक हजार रुपये, तृतीय किस्त कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार, चतुर्थ किस्त कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार, 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश पर पांच हजार रुपये प्राप्त होता है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाएं स्वयं सहायता समूह का गठन कर सशक्त और स्वावलंबी बन सकती हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग चौकी और परामर्श केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया। संचालन साधना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम ओबरा राजेश कुमार सिंह, बीडीओ चोपन सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन, महिला थाना प्रभारी संतू सरोज, सीमा द्विवेदी, नीतू सिंह, शेषमणि दुबे, पीआरओ मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed