{"_id":"62b89df031e7a81ec2184d0c","slug":"state-highway-will-not-allow-to-pass-through-middle-of-city-sonbhadra-news-vns6609192186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के मध्य से नहीं गुजरने देंगे स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के मध्य से नहीं गुजरने देंगे स्टेट हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास बनवाने की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। नगर के मध्य से स्टेट हाईवे गुजारने का विरोध करते हुए जमकर नारे लगाए। पश्चिम मोहाल धर्मशाला के पास धरना दिया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) उप्र के अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नगर के मुख्य बाजार धर्मशाला से मेन चौक होते हुए रेलवे फाटक रोड को स्थानीय प्रतिनिधियों की सहमति से पीडब्लूडी ने स्टेट हाईवे बनाने की मंजूरी दी है। स्टेट हाईवे घोषित होने के बाद मानकों के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे नगर में दशकों से बने मकान-दुकान टूट जाएंगे। इससे पहले भी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान भी आधा बाजार खत्म हो गया था। अब नए हाईवे के लिए बाजार को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। बेहतर होगा कि विभाग नए विकल्पों पर विचार करते हुए बाईपास को मंजूरी दे। प्रदर्शनकारियों ने पीडब्लूडी के अफसरों पर लोगों को गुमरान करने का भी आरोप लगाया। चेतावनी दी कि बाईपास की मांग को पूरा नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंद कराने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में जिला महासचिव शशि सिंगला, नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, नूर मोहम्मद, गोविंद जायसवाल, विशाल जायसवाल, सुमित कुमार, विजय कुमार केशरी आदि शामिल रहे।