फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   state has to imancipate from sp and bsp

सूबे को सपा, बसपा से मुक्त कराना है: बंसल

Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Thu, 03 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
state has to imancipate from sp and bsp
BJP
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में परिवर्तन यात्रा की समीक्षा बैठक में कहा कि भाजपा का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश को सपा, बसपा मुक्त बनाकर रहेंगे। कहा प्रदेश में भाजपा की शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की परिवर्तन यात्रा 17 हजार किमी का सफर तय करते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यात्रा मार्ग में 4500 स्वागत और नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। इसमें तीस बड़ी सभा तथा 400 जनसभा यात्रा मार्ग पर होगी। चार बड़ी सभा जिसमें एक-एक बड़ी सभा गाजीपुर और भदोही में प्रस्तावित है। परिवर्तन यात्रा को संचालित करने के लिए क्षेत्रीय, जिला, एवं विधानसभा स्तर पर समितियां बना दी गई हैं।्  बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि काशी क्षेत्र में जिन भी विधानसभाओं में यात्रा को जाना है उनकी यात्रा कार्यक्रम को तैयार करके सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि इस यात्रा में लगभग सभी बड़े नेता भाग ले रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने परिवर्तन यात्रा के सभी दायित्व वाले पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने, डॉ. राकेश त्रिवेदी, कौशलेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, संतोष शुक्ला, महेश चंद्र श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, अमित राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed