फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Start considering options to save the market

बाजार को बचाने के विकल्पों पर विचार शुरू

Tue, 08 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Start considering options to save the market
निर्माणाधीन म्योरपुर एयरपोर्ट। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आ रहे म्योरपुर बाजार को विस्थापन से बचाने के लिए प्रशासन ने विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उन्हें बाजार को बचाने का भरोसा दिया है। उन्होंने दुद्धी एसडीएम को एयरपोर्ट के पश्चिम तरफ विस्तारित करने संबंधी रिपोर्ट भी तीन दिन में मांगी है। म्योरपुर में स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। शुरु में यहां से छोटे यात्री विमान उड़ान भरेंगे। दूसरे चरण में बड़े विमानों के लिए करीब 700 एकड़ में एयरपोर्ट का विस्तार होना है। सर्वे में म्योरपुर बाजार सहित आसपास के छह गांव जद में आ रहे हैं। खबर के बाद से ही बाजार के लोग लामबंद हैं। पुराने बाजार को बचाने के लिए कमेटी भी गठित की जा चुकी है। विधायक रामदुलार गोंड ने मामले को डीएम के समक्ष खा है। सोमवार को एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह से विधायक ने पूरब की जगह एयरपोर्ट का विस्तार पश्चिम तरफ किए जाने का सुझाव दिया। बताया कि इससे बाजार बचेगा ही, मुआवजे का भार भी कम होगा। डीएम ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के जीएम विवेक चंद्रवंशी से राय मांगी तो उन्होंने भी जमीन उपलब्ध कराने का जिम्मा राज्य सरकार का बताया। कहा सरकार जिस तरफ जमीन देगी, वहीं निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने दुद्धी एसडीएम शैलेंद्र मिश्र से एयरपोर्ट के पश्चिम तरफ विस्तार से जुड़े विकल्प का अध्ययन कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

ी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed