फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Start a business by taking Rs 5 lakh and pay the installment after six months.

Sonebhadra News: पांच लाख लेकर उद्यम लगाइए, छह माह बाद से किस्त चुकाइए

Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Start a business by taking Rs 5 lakh and pay the installment after six months.
सोनभद्र। आत्मनिर्भर बनने की सोच रखने वाले युवाओं के लिए सरकार ने बेहतर मौका दिया है। उद्यम स्थापना के लिए सरकार उन्हें पांच लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराएगी। इस पर ब्याज भी सरकार देगी। खास बात यह कि लाभार्थी को छह माह तक किस्त का भुगतान नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कार्यशाला में युवाओं को इस योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने योजना की खूबियां बताई। कहा कि 21 से 40 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं को उद्योग व सेवा परियोजनाओं पर शत प्रतिशत ब्यॉज मुक्त और बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। सिर्फ आठवीं पास व्यक्ति इसके लिए पात्र है, बशर्ते उसके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। नशे से जुड़े किसी कार्य के लिए यह ऋण स्वीकृत नहीं होगा। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि इच्छुक युवा इस योजना से जुड़कर लाभ उठाएं। सरकार की सोच है कि उद्यमिता के माध्यम से सभी युवा आत्मनिर्भर बने। इस दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है। लीड बैंक प्रबंधक सलन बागे ने योजना के तहत आवेदकों को बैंकों से पूरी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डीडीओ शेषनाथ चौहान, उपायुक्त उद्योग, सीपी पटेल, निवेश मित्र नितिन प्रकाश सहित आईटीआई, पॉलीटेक्निक छात्र, जनसेवा केंद्र संचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed