Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stadium Prayagraj defeated Bakhrihwa in three sets

Sonebhadra News: स्टेडियम प्रयागराज ने बखरिहवा को तीन सेट में हराया

Sun, 12 Jan 2025 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Stadium Prayagraj defeated Bakhrihwa in three sets
संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा में 21वीं अंतरराज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच में प्रयागराज स्टेडियम की टीम ने लगातार तीन सेट 21-15, 21-18, 21-20 जीतकर बखरिहवा को हराया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंजानी रामअवध, कृपाशंकर जायसवाल, बृजेश सिंह, रामनरेश प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों व अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उप्र, मप्र, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से कुल 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बखरिहवा, खम्हरिया, चाइल्ड क्लब बखरिहवा, अंबेडकरनगर दनुआ, सूर्या क्लब कटौली, लीलासी लायंस क्लब, रजमिलान, स्टार क्लब मुर्ता ए, डोडहर बी, समथरहवा, लीलाडेवा, चरगोडा, कुदरी, डायमंड क्लब डोडहर, बभनी, नौडीहा, बिरसा मुंडा बिछियारी, नेमना, एसएफसी बकरिहवा सहित कई टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चक्र के नाक आउट बेस्ट ऑफ थ्री मैच में बखरिहवा ने खम्हरिया, चाइल्ड क्लब बखरिहवा ने खम्हरिया, अंबेडकर क्लब दनुआ ने सूर्या क्लब कटौली, स्टार क्लब मुर्ता ने डोडहर, लीलाडेवा ने समथरहवा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कमेंट्री रामचरन, भागवत, स्कोरिंग विनोद आयाम, देव कुमार, रेफरी कैलाश यादव, मुकेश पांडेय, खुर्शीद आलम ने की। इस मौके पर संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अवनीश दुबे, कृष्ण मुरारी जायसवाल, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed