फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stadium B team became champion by defeating Renukut by 4-0

Sonebhadra News: रेणुकूट को 4-0 से हराकर स्टेडियम बी की टीम बनी चैंपियन

Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stadium B team became champion by defeating Renukut by 4-0
विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में मंगलवार को जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बी ने रेणुकूट की टीम को 4-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शमशाद अहमद, असरार अहमद, इमामदी अहमद, और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नूरुद्दीन खान ने किया। प्रतियोगिता में कुल 5 मैच खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम ए ने सनबीम स्कूल को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रेणुकूट ने हॉस्टल टीम को 4-0 से हराया। स्टेडियम बी ने कचहरी टीम को 6-1 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में स्टेडियम बी ने ओबरा को 1-0 से हराया। वहीं, रेणुकूट ने स्टेडियम ए को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच में स्टेडियम बी की टीम ने रेनूकूट पर शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए एकतरफा खेल दिखाया। मैच के पहले हाफ में नितेश ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद यादव ने 15वें और सूर्याश ने 25वें मिनट में गोल कर बढ़त को अजेय बना दिया।
स्टेडियम बी ने कुल 4 गोल दागे जबकि रेणुकूट खाता तक नहीं खोल सका। समापन समारोह में जिला भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश खांबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच सुमंगला, सुभाष कुमार, सुनील यादव, जगदीश रावत आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने आभार जताया। निर्णायक की भूमिका में सतीश यादव, इन्द्रदेव कन्नौजिया, चंद्र प्रकाश, नूरुद्दीन खान और मुजफर अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed