{"_id":"671a898a203dc8eb0a0d54d1","slug":"sps-wall-of-lies-has-collapsed-keshav-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119632-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढह चुकी सपा के झूठ की दीवार : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढह चुकी सपा के झूठ की दीवार : केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने जो भ्रम फैलाया था, उसकी असलियत सामने आ चुकी है। सपा के झूठ की दीवार ढह चुकी है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। ऐसे में अब जो भी चुनाव होंगे, उसमें भाजपा का कमल खिलना तय है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भवनाथपुर सीट पर नामांकन रैली में शामिल होने आए डिप्टी सीएम दुद्धी बीआरडी पीजी कॉलेज के मैदान में बने हेलिपैड पर उतरे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह भवनाथपुर रवाना हो गए। लौटने पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड के चुनाव का माहौल साफ दिख रहा है। नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है। यूपी के उपचुनाव में राहुल गांधी के प्रभाव से जुड़े सवाल पर कहा कि राहुल गांधी का प्रभाव अब कांग्रेस में नहीं है तो यूपी में कैसे होगा। उन्होंने उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। सपा नेता तेजप्रताप यादव के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार में किसी जाति, वर्ग या संप्रदाय पर उंगली उठाने का सवाल नहीं है, लेकिन जब कोई देश या समाज के साथ गड़बड़ करेगा तो कानून अपना काम करेगा। दुद्धी को जिला बनाने से जुड़े सवाल कर कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। चाहे राज्य बनाने की बात हो या अलग जिला, जब जरूरत पड़ती है तो भाजपा ही राज्य और जिला बनाती है। इससे पहले दोपहर में डिप्टी सीएम का हेलिकाॅप्टर बीआरडी पीजी कॉलेज के मैदान में बने हेलिपैड पर उतरा। यहां डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार, सीडीओ जागृति अवस्थी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड सहित अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। यहां से वह विंढमगंज होते हुए झारखंड के भवनाथपुर पहुंचे। वहां पार्टी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के नामांकन रैली में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।
धक्का देकर हटाई गई स्कार्पियो
डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना अचानक जिले में पहुंची थी। पहले उन्हें पुलिस लाइन चुर्क में उतरकर सड़क मार्ग से आगे जाना था। बाद में संशोधित कार्यक्रम में दुद्धी के बीआरडी पीजी कॉलेज के मैदान पर हेलिकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया गया। आनन-फानन में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी दुद्धी पहुंचे। हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। इस बीच एक स्कार्पियो हेलिपैड के पास ही खड़ी रह गई। हेलिकॉप्टर उतरने से 15 मिनट पहले पुलिस के जवानाें ने उसे धक्का देकर किनारे लगाया।