फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SPs performed at the municipality

सपाजनों ने नगर पालिका पर किया प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
SPs performed at the municipality
सोनभद्र। जिले में ठंड बढ़ गई है। रात्रि में लोगों को ठंड से जूझना पड़ रहा है। लेकिन अब तक कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे क्षुब्ध सापजनों ने बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरा और रोडवेज पर अलाव जलाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि ठंड श्ुारू हो गई है लेकिन नगर पालिका प्रशासन कागज पर अलाव जला रहा है। फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले रिक्शा चालक और मजदूर ठंड से परेशान हैं। लेकिन जन प्रतिनिधि भी जनहित जैसी समस्याओं पर मौन साधे हैं। कहा कि यदि पालिका प्रशासन नगर में जल्द से जल्द अलाव नहीं जलवाता है तो सपाजन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और विष्णु भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल जनता का शोषण कर रहे हैं। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नही है। जल्द ही जनप्रतिनिधियो के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल गुप्त, सोनू यादव, सुरेश अग्रहरि, हीरा सोनकर, बबलू सोनकर, संतोष सोनकर और संदीप पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed