फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Speed trial of train on Chopan-Chunar rail route

चोपन-चुनार रेल मार्ग पर ट्रेन का हुआ स्पीड ट्रायल

Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Speed trial of train on Chopan-Chunar rail route
सोनभद्र। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चोपन-चुनार रेल मार्ग पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी। शुक्रवार को रेल मार्ग पर ट्रायल किया गया। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ट्रायल सफल रहा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सोनभद्र के अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि चोपन-चुनार रेल मार्ग पर अभी 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रेल मार्ग पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को उक्त रेल मार्ग पर लूसा रेलवे स्टेशन से चुर्क स्टेशन के बीच स्पीड ट्रायल किया गया। चुर्क रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धनंजय यादव ने बताया कि मुख्य रेल पथ इंजीनियर अनिल कुमार ददरिया के नेतृत्व में ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया है। लूसा-चुर्क के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड से ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। स्पीड ट्रायल के लिए चुनार से चली ट्रेन दोपहर में 12.43 बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची और चोपन की तरफ रवाना हुई। चोपन तरफ से 15.25 बजे ट्रेन सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची। रेल अधिकारियों की मानें तो स्पीड ट्रायल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने पर उस रेल मार्ग पर 100 के स्पीड से ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। अभी इस रेल मार्ग पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed