फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Speed snatched the happiness of two families, two young men going to a wedding and a relative's house died in the accident.

Sonebhadra News: रफ्तार ने छिनी दो परिवारों की खुशियां, हादसे में बरात और रिश्तेदारी में जा रहे दो युवकों की मौत

Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Speed snatched the happiness of two families, two young men going to a wedding and a relative's house died in the accident.
घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक- राजकुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन - फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक युवक की मौत बरात में जाते वक्त पेड़ से बाइक टकराने के कारण हुई। दूसरे युवक की मौत रिश्तेदारी में जाते समय किसी वाहन की टक्कर के चलते हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव स्थित कोलिया घाटी की है। पड़वनिया गांव से कोलिया घाटी के रास्ते चोपन क्षेत्र में शनिवार की रात बरात गई थी। उसमें शामिल होने के लिए पड़वनिया गांव निवासी राजकुमार (26) साथी लवकुश (18) निवासी चिंगोरी के साथ बाइक से जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह जैसे ही गुरुवल गांव में कोलिया घाटी ढलान पर पहुंचा बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। लवकुश को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना खुटहा गांव में रविवार की सुबह 11 बजे की है। डोमखरी गांव निवासी सोनू (22) बाइक से खुटहा गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। वह जैसे ही खुटहा गांव के पास पहुंचा। संत रविदास मंदिर के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद तीन बजे के करीब जाकर उसकी शिनाख्त हुई। परिवार वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर परिजनों ने पूछताछ की। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी करीब तीन वर्ष पहले शादी हुई थी उसके दो साल का एक बेटा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाऊस में भेज दिया गया है।

घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक- राजकुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक- राजकुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन- फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।

घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक- राजकुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक- राजकुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन- फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed