{"_id":"95403861b28e80a36cef6d9e1d49e646","slug":"speed-of-vehicles-stopped-for-irrigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए रोकी वाहनों की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए रोकी वाहनों की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई समस्या समेत कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को लसड़ा गांव के समीप राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शित किया।
कार्यकर्ताओं का आरोप रहा कि पिछले दस वर्षों से वे सिंचाई समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेताया कि यदि सिंचाई समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बडे़ पैमाने पर आंदोलन करने को विवश होंगे।
इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि घाघर मुख्य नहर मरकरी में सरोई नदी में कुलावा, अमौली में सिरपालपुर माइनर पर रेगुलेटर का निर्माण, सिद्धी सोनलिफ्ट से घाघर नहर के पश्चिमी पटरी से सिरपालपुर माइनर तक पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग विगत लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह मरकरी लसड़ा साइफन निर्माण, धान की बीज व उर्वरकों में मिलावट को रोकने, आरकेपी मार्ग पर मरकरी पुल अविलंब चालू करने की मांग भी उठाई गई है लेकिन किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। मिश्रा ने बताया कि जब तक नहर पूरी क्षमता से नहीं चलती तब तक माइनरों व गुलो का कुलावा नहीं पकड़ता।
मोर्चा के कार्यकर्ता अनिल सिंह पटेल ने कहा कि मरकरी लसड़ा साइफन टूट जाने की वजह से लसड़ा, अमौली, मरकरी, धोबही आदि गांवों की सिंचाई बाधित हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि धान के बीज में व्यापक पैमाने पर धांधली की जा रही है। पुराने बीज ही किसानों को बेचे जा रहे हैं। उर्वरकों में भी मिलावट की जा रही है। इसके पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में लसड़ा, मरकरी, देवरी, कुसुम्हा आदि गांवों के किसानों ने मंगलवार को रामगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश मिश्रा, नवेंद्र मणि पांडेय, गोविंद सिंह, लल्लू चौबे, हीरालाल तिवारी, प्रभु सिंह, पारसनाथ, अभिषेक, विकास, नितेश, अमरेश, इंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।