Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2.5 lakh students appeared for the half-yearly examinations; the first day featured tests in Mathematics and Sanskrit.

Sonebhadra News: ढाई लाख छात्र-छात्राओं ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा, पहले दिन गणित और संस्कृत का इम्तिहान

Wed, 18 Nov 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh students appeared for the half-yearly examinations; the first day featured tests in Mathematics and Sanskrit.
रॉबर्ट्सगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में अर्ध वा​र्षिक परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
सोनभद्र। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा हुई। जिले के 1407 प्राथमिक, 257 उच्च प्राथमिक और 397 कंपोजिट विद्यालयों में दो पालियों में आयोजित परीक्षा में करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक हुई। पहली पाली में कक्षा दो के बच्चों ने गणित, कक्षा चार, पांच और छह के विद्यार्थियों ने हिंदी तथा कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने संस्कृत और उर्दू का इम्तिहान दिया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विद्यालयों में निगरानी के प्रबंध किए गए थे। कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा 21 नवंबर को केवल मौखिक रूप से ली जाएगी। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed