फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sparklers and firecrackers Chinese unsold

चाइनीज फुलझड़ी और पटाखे नहीं बिके

Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल में दिवाली के समय लगने वाली आतिशबाजी की दूकानों से चायनीज पटाखे इस बार गायब हैं। पिछले वर्ष पटाखों-फुलझड़ियों में चाइनीज की तीस फीसदी की हिस्सेदारी थी, लेकिन इस बार व्यापारियों और लोगों के बहिष्कार ने चायनीज पटाखे को मार्केट से गायब कर दिया। व्यापारियों का साफ शब्दों का कहना था कि देश पहले, मुनाफा बाद में।
विज्ञापन



अनपरा बाजार में ईश्वर चंद्र जैन, सुनील यादव, रविंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, सतपाल जैन, राजेश, गोकुल सहित 33  दूकानदार पिछले कई वर्ष से पटाखे की दूकान लगा रहा है। इन दुकानों से ही ऊर्जांचल के 90 फीसदी स्थानों पर आतिशबाजी सामग्रियों की पूर्ति होती है। पिछले साल यहां के आतिशबाजी बाजार पर 35 से 40 फीसदी चायनीज पटाखे बेचने के लिए रखे गए थे, लेकिन अबकी साल खोजने से भी चायनीज पटाखे, फुलझड़ियां नहीं मिलीं। कई व्यापारियों ने व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले साल जहां वह लोग महज 150 रुपये का ट्रेजरी शुल्क जमा किए थे, लेकिन इस वर्ष ट्रेजरी शुल्क के रूप में दो हजार जमा कराए गए। जबकि सुरक्षा प्रबंध के नाम अग्निशमन वाहन तो दूर, किसी कर्मी ने दर्शन देने की जरूरत नहीं समझा। अलबत्ता पुलिसकर्मियों पर उगाही का भी आरोप लगाया। बता दें कि अनपरा ऊर्जांचल का प्रमुख कारोबारी बाजार है। इस कारण यहां लिए जाने वाले निर्णय का असर पूरे ऊर्जांचल में दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed