फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers took to the street to protest against the increase in crime

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers took to the street to protest against the increase in crime
कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रदेश में अपराध वृद्धि के खिलाफ सपा कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं हर रोज घट रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं एवं बच्चियां हैं। देश में अपराधों के सापेक्ष 14.3 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में हुआ है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम तो यह है कि बलिया में 15 अक्तूबर को दिनदहाड़े राशन दुकान के आवंटन की पंचायत में हुए विवाद में भाजपा नेता ने एक युवक को गोली मार दी। उस समय एसडीएम और सीओ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि धंधरौल बांध की खाली पड़ी जमीन जिस पर वर्षों से खेती करते आ रहे थे उन किसानों को कृषि कार्य के लिए पट्टे पर दिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि धारा-20 की जमीन पर कृषि कर रहे किसानों और उनके घर बगीचे को ना उजाड़ा जाए। जिला महासचिव मो.शाहिद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, संजय यादव, श्याम बिहारी यादव और अनिल प्रधान ने कहा कि अवैध खनन को बंद किया जाए और बालू, गिट्टी सस्ता किया जाए। विद्युत बिल, स्कूल में बच्चों का फीस माफ किए जाने के साथ किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग की। अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मांग की गई। महफूज आलम खान, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंदाकिनी पांडेय, कामरान खान, सपन तिवारी, अंकित राठौर, धीरेंद्र चौबे, अशोक जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध पर रोक लगाने में नाकाम है। रमेेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed