फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers sit on the instrument cooperative society

साधन सहकारी समिति राबर्ट्सगंज पर सपाइयों ने दिया धरना

Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers sit on the instrument cooperative society
राबर्ट्सगंज साधन सहकारी समिति के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खाद की समस्या को लेकर साधन सहकारी समिति राबर्ट्सगंज के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। समितियों पर खाद की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानी तथा जनप्रतिनिधियों के मौन रहने पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा और अपना दल गठबंधन के सांसद और विधायक किसानों की समस्या को लेकर मौन हैं। किसानों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। साधन सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है, दूसरे तरफ ऊंचे दाम पर खाद बेचा जा रहा है। खाद की किल्लत से किसान परेशान है बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी में लाइन लगवाया अब खाद के लिए लाइन में खड़ा कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। धरना देने वालों में अनिल विश्वकर्मा, मंदीप पटेल, बृजभूषण मौर्य, दिनेश पांडेय, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, अनिल गोंड, करीमन खां, दीपक विश्वकर्मा, राकेश भारती, जुनैद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed