सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्था को लेकर एफसीआई गोदाम पर बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक धरना दिया। एसएमआई ने धरनास्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। यहां ज्ञापन के माध्यम से सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर दो कांटा की जगह तीन या चार कांटा लगाया जाए और लेबर बढ़ाकर धान क्रय किया जाए।
मौसम खराब है, इसे देखते हुए टेंट तिरपाल की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों का धान बर्बाद न हो। एक कांस्टेबल रखा जाय जिससे किसानों के ट्रैक्टर का बैटरी चोरी न हो सके। अलाव, पानी की व्यवस्था हो। प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार ने ब्लाक से हाइब्रिड बीज तो दिया लेकिन जब किसान ने उपज कर लिया तो सरकार धान लेने में आनाकानी कर रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। धरना में जमुना पटेल, विष्णु भारती, मनीष त्रिपाठी, सोनू यादव, विजय मौर्या, तेज नरायण, हौसला चौरसिया, रामसूरत पटेल, गणेश, सोना यादव, राजेश यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।