फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated in Sonbhadra over shortage of fertilizers

Sonbhadra News: खाद की किल्लत के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
सार

Sonbhadra News: खाद की किल्लत को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
SP workers demonstrated in Sonbhadra over shortage of fertilizers
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में खाद की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हल लेकर पहुंचे किसानों ने खेती के मुख्य सीजन में खाद की कमी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंप शीघ्र पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री किसानों की समस्या से पूरी तरह अंजान बने हुए हैं। 
विज्ञापन


सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार खुद खाद की चोरी करवा रही है। सरकारी हिस्से की आधी खाद तो खुद ले ली जाती है और प्राइवेट दुकानों पर खाद पहुंच ही नहीं पा रही है। सहकारी समितियों की दुकानें भी समय से नहीं खुलतीं, जिससे किसान घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। बचोले पटेल ने कहा कि यूरिया के लिए किसान लगातार भटक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों को खाद, बिजली और पानी के लिए परेशान किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के नेता केवल खनन में व्यस्त हैं। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में नाकाम रही, बल्कि नौजवानों और किसानों को खाद के लिए लाइन में खड़ा कर दिया। जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। 


प्रदर्शन में गोपाल धांगर, लालू यादव, बाबूंदार धांगर, लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, राजेश भारती आदि मौजूद रहे। संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फारुख अली जीलानी ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed