फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated against power cut

बिजली कटौती पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated against power cut
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SONBHADRA
बेतहाशा विद्युत कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कटौती के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिला थाने के समीप स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष कामरान उल्ला खां व महफूज आलम खां ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस कारण से व्यापार, रोजगार के साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी दिक्कतें आ रही हैं। लैपटॉप, मोबाइल चार्ज न होने से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे। नवरात्र में बिजली विभाग लगातार आपूर्ति बंद कर दे रहा है। इससे श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे आपूर्ति देने की मांग की। प्रदर्शन में विशाल श्रीवास्तव, बिषम अग्रहरी, श्याम नारायण मालवीय, अफरोज खां, विक्की खां, इरफान उल्ला खां, नातिक अशरफ, अंकित अग्रहरी, बृजेश रावत, मनोज केशरी, जावेद कुरैशी, रितेश यादव, आफताब खान रोहित गाहता, आशीष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed