फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated against inflation

सरसो का तेल लेकर महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated against inflation
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में सरसो का तेल लेकर सोमवार को राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई का विरोध किया। नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार महामारी काल में भी महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, महंगी शिक्षा, आपदा काल में बच्चों की फीस कम नहीं हुई। कापी किताब तक के दाम बढ़ा दिए गए। वहीं पूंजीपतियों की आमदनी तीन गुना बढ़ गई। आपदा काल में दवाई सस्ती होने के बजाय महंगी कर दी गई। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग परेशान और लाचार हैं। महंगाई कम होने के बजाय बढ़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ज्योति केसरी, राजू सोनी, हैदर खां, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, मोती कोल, जुनैद अंसारी, एमडी सेराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed