फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers celebrated former Chief Minister Karpoori Thakur's birth anniversary

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated former Chief Minister Karpoori Thakur's birth anniversary
सोनभद्र। समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री होते हुए भी सामान्य जीवन जिया। उन्हें और उनके परिवार को मुख्यमंत्री पद का कोई गुमान ही नहीं था। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसान, दलित, महिलाओं, युवा नौजवानों, छात्रों के हित के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर उनका विकास करने का काम किया। हमेशा गरीबों एवं आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। इस दौरान अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सुरेश कुशवाहा, सनी सिंह, अजीत मौर्य, राजेश यादव, मनोज यादव, लल्लू भारती, गुलाब यादव, साजिद अली, राजनाथ यादव, इमरान ताज खां, जसवंत कुमार यादव, लाल साहब, धीरेंद्र यादव, बलराज मौर्या, आमीन, महेश यादव, मुश्ताक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डाला के ग्राम पंचायत कोटा के कोटा खास में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को मनाई गई। यहां दीपू शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के गरीबों, दलितों, पिछड़ो, शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बिहार में मैट्रिक तक की शिक्षा मुफ्त की। इस दौरान कामेश्वर प्रजापति, आतिश चंद्रवंशी, चंद्रेश शर्मा, लवकुश प्रजापति, सुरेश गोंड़, अखिलेश शर्मा, वीरेंद्र, सूरज, आकाश, रवि, शिवा, मदन, ब्रह्मानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed