{"_id":"685bccff6fd7f1a5f7060890","slug":"sp-protest-over-etawah-incident-reached-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-to-the-governor-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: इटावा की घटना को लेकर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: इटावा की घटना को लेकर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Wed, 25 Jun 2025 05:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:08 PM IST
सार
इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट की घटना के बाद राजनीति गर्म है। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इटावा में कथा वाचक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और जातिगत नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि इटावा की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां एक कथा वाचक से न सिर्फ जाति पूछी गई, बल्कि जबरन सिर मुड़वाकर पैसे भी छीने गए। यह इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में अब कानून का राज नहीं रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस को जाति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है और समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है। मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गरीबों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है और आम जनता को जाति- धर्म के आधार पर गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान सपा नेताओं ने जाति आधारित राजनीति करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन में शिव नारायण पासवान, पारस बियार, महेंद्र भारती, मोती भरती, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन