{"_id":"6859a51416f8bc05650294b7","slug":"sp-mp-chhotelal-kharwar-consoled-the-victims-family-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130219-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पीड़ित परिवार को सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पीड़ित परिवार को सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने दी सांत्वना
विज्ञापन
क्षेत्र के मराची गांव में एक सप्ताह पूर्व अमरनाथ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले नामजद आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की टीम लगातार अलग अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
सोमवार को सपा सांसद छोटेलाल खरवार अमरनाथ यादव के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी से वार्ता की। मराची गांव में 17 जून की रात अमरनाथ यादव की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खेत में भैंस चराने को लेकर अमरनाथ यादव और आरोपी मंगल गुप्ता में एक साल पहले से ही विवाद चल रहा था। आरोपी मंगल ने एक साजिश के तहत सात महीने पहले ही मराची गांव की अपनी पूरी जमीन, मकान सब बेचकर दूसरे जनपद में रहने चला गया।
किसी को शक न हो इस लिए छह महीने बाद घर के बाहर सो रहे अमरनाथ यादव की हत्या कर दी। घटना के वक्त अमरनाथ यादव की पत्नी ने आरोपी को पहचान लिया था।
तभी से पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा की टीम के अलावा पुलिस की अन्य टीम भी लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं।