फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP, in the wilderness of DIG Kanbing

डीआईजी एसपी ने की जंगल में कांबिंग

Sat, 17 Sep 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 17 Sep 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित चाची कला और नकतवार जंगल में शनिवार को विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर के डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कांबिंग की। डीआईजी ने मातहतों से जरूरी जानकारी हासिल की। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत दो सौ महिलाओं को साड़ी, साया, सौ बच्चों को दो सौ कापियां, सौ ड्राईबाक्स, 50 धोती, कुर्ता और नवयुवकों को बालीबाल, नेट वितरित किया।
विज्ञापन



पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आरके श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल उनके बारे में नजदीकी थाने और पुलिस चौकियों को सूचना दें। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह का प्रलोभन देकर समाज की मुख्यधारा से भटकाने की कोशिश करता है तो उसके बहकावें में कदापि न जाएं। एसपी लल्लन सिंह ने डीआईजी को बताया कि जिले की सीमा को स्पर्श करने वाले बिहार, छत्तीसगढ़, एमपी और झारखंड बार्डर पर सीआरपीएफ तैनात किया गया है, ताकि जिले में नक्सली प्रवेश न करने पाएं। इसके पूर्व कोन थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीआईजी और एसपी ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 15 शिकायती पत्र प्राप्त हुआ। डीआईजी ने मातहतों को टीम बनाकर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नक्सली संरचरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोन, चोपन, पन्नूगंज, रायपुर ,रामपुर बरकोनिया, दुद्धी, मांची, करमा, घोरावल, बीजपुर, म्योरपुर, विंढ़मगंज) प्रभारियों की गोष्ठी कर नक्सली संचरण पर प्रभावी नियन्त्रण रखने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एसपी मुख्यालय शंभूशरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed