{"_id":"67e93042066789aad300d973","slug":"sp-counter-protest-on-karani-sena-statement-workers-raised-slogans-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News : करणी सेना के बयान पर सपा का पलवार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News : करणी सेना के बयान पर सपा का पलवार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Sun, 30 Mar 2025 05:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:28 PM IST
सार
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बयान दिया तो समाजवादी पार्टी में आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। सपा नेताओं ने करणी सेना कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करणी सेना के कार्यकर्ताओं की तरफ से दिए गए विवादित बयान के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया। केंद्रीय गृहमंत्री पर आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पूरे देश में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन
जिस तरीके से करणी सेना ने एक दलित सांसद के आवास पर तोड़फोड़ किया जाना गलत है। कहा कि करणी सेना के गुंडे एक तरफ तोड़फोड़ कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई थी। कहा कि भाजपा के लोग खुद ही महापुरुषों का अपमान करते हैं। अभी हाल में ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डा.भीमराव अांबेडकर पर अभद्र टिप्पणी किए थे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान दलितों के विरोध में आया है। सच्चाई यह है भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाकर प्रदेश में नफरत व अमन चैन बिगड़ने का काम कर रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, नगर अध्यक्ष परब्रह्म सिंह ने कहा कि यह सरकार केवल हिंदू-मुस्लिम को तोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन