फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP burnt effigies of Railway Minister

सपा ने रेल मंत्री का पुतला फूंका

Fri, 26 Feb 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Fri, 26 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP burnt effigies of Railway Minister

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड स्थित कचहरी तिराहे पर रेल मंत्री का पुतला फूंका और विरोध-प्रदर्शन किया। रेल बजट में सोनभद्र के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।

नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हु़ए सोनभद्र को नक्सल प्रभावित जिला मानते हुए रेलवे व्यवस्था में सुधार का वादा किया था, लेकिन रेल बजट में सोनभद्र को कुछ भी नहीं मिला। दो बार रेल बजट पेश किया जा चुका है, फिर भी सोनभद्र को उपेक्षित ही किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में रेलवे जंक्शन, प्लेटफार्म, यात्रियों के लिए बैठने का समुचित प्रबंध, पेयजल, बिजली आदि की जरूरत है। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि राजधानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए नई ट्रेन की लालसा धरी की धरी रह गई। सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला सोनभद्र जो चार प्रांतों झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटा है फिर भी इस तरह की उपेक्षा की गई है। अबकी बार जनता आने वाले चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।  पुतला दहन करने वालों में सुरेश अग्रहरि, वारिश अली, राकेश मौर्या, दुर्गा सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed