{"_id":"66a8aedecb32b6c13b0d701f","slug":"soumya-died-after-falling-into-a-borewell-on-her-birthday-in-sonbhadra-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे के दिन मासूम की मौत: बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, घंटों चला रेस्क्यू; नहीं बची सौम्या की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे के दिन मासूम की मौत: बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, घंटों चला रेस्क्यू; नहीं बची सौम्या की जान
Tue, 30 Jul 2024 02:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:44 PM IST
सार
खेलते समय बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। तीन साल की सौम्या सोमवार को बकरियों के पीछे भागते समय फिसलकर बोरवेल में गिरी थी। घंटों रेस्क्यू चला लेकिन अंत में उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
सौम्या की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बोरवेल में फंसी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। खेलते समय सोमवार को मासूम बोलवेल में गिरी थी। मौके पर जुटे डीएम, एसपी, जनप्रतिनिधि की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामला बरगवां थाना क्षेत्र में कसर गांव का है। इस गांव के निवासी पिंटू साहू की तीन साल की बेटी सौम्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पिंटू की बकरियां व बकरियों के बच्चे निकले। बकरी के बच्चों संग सौम्या भी आगे बढ़ने लगी, इस दौरान किसी ने सौम्या को बकरियों संग आगे बढ़ते देखा। देखते ही देखते पिंटू के खेत में आठ साल पुराने एक बोरबेल के समीप सौम्या का पैर फिसला और वह बोरवेल में समा गई। सूचना पर खलबली मच गई।
विज्ञापन