फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Soneshwar Ghat will be lit with 11 thousand lamps on Dev Diwali

Sonebhadra News: देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमगाएगा सोनेश्वर घाट

Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Soneshwar Ghat will be lit with 11 thousand lamps on Dev Diwali
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की तैयारी जोरों पर है। जिले में अलग-अलग नदी घाटों और तालाबों की भव्य सजावट की जानी है। इसके लिए साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य अभी से शुरू है। चोपन के सोनेश्वर घाट को नगर पंचायत की ओर से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोन नदी के तट पर निर्मित सोनेश्वर घाट पर सोन सेवा समिति के संयोजन में कार्यक्रम होगा। यहां 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। समिति के कोषाध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गाेंड और विशिष्ट अतिथि डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार, चोपन चेयरमैन उस्मान अली होंगे।
विज्ञापन

घाट पर स्थानीय महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से सुंदर रंगोली सजाई जाएगी। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बृहस्पतिवार तक तैयारियों काे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उधर, घोरावल नगर के दशमिहवा तालाब घाट पर देव दीपावली के आयोजन को लेकर समिति की बैठक कर रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि 15 नवंबर को बड़े ही आकर्षक ढंग से झालरों के साथ सजावट व भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। उमामहेश्वर शिवद्वार बाबा की दिव्य झांकी सजाई जाएगी।

बैठक में समिति प्रबंधक शिवेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रहरी, व्यवस्थापक राहुल कुमार साहू, महामंत्री राहुल गुप्ता आदि लोग रहे। घोरावल के थनहवा तालाब पर भी नव युवक देव दीपावली समिति की ओर से देव आरती का कार्यक्रम 16 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed