फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: The girl died three days before the wedding, where auspicious songs were to be played, there was a

Sonebhadra: शादी से तीन दिन पहले युवती की मौत, जहां बजने थे मंगल गीत वहां छाया मातम, डोली की जगह उठी अर्थी

Sat, 29 Apr 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

धनौरा गांव निवासी लालबहादुर की बेटी पूजा (20) की शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। एक मई को बरात आनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच गुरुवार की शाम को अचानक पूजा की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Sonebhadra: The girl died three days before the wedding, where auspicious songs were to be played, there was a
शादी से तीन दिन पहले युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से तीन दिन पहले युवती की मौत से लोग सन्न रह गए हैं। शादी से चार दिन पहले अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी और अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक मई को युवती की शादी होनी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी की डोली सजाने की तैयारी में जुटे परिजन उसकी अर्थी उठने पर बेहाल नजर आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

धनौरा गांव निवासी लालबहादुर की बेटी पूजा (20) की शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। एक मई को बरात आनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच गुरुवार की शाम को अचानक पूजा की तबीयत खराब हो गई। सिर चकराने और कान में तेज दर्द की शिकायत पर परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। उपचार के बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका पूजा की दादी कबूतरी देवी ने बताया कि शनिवार को हल्दी-मंडप की रस्म होनी थी। इसकी तैयारी में सब लगे थे। घर के भीतर लड़की को देने के लिए सभी सामान लाया जा रहा था। पूजा की अचानक मौत से हम लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed