{"_id":"62b974a01756f23acb3483b7","slug":"sonebhadra-news-three-youths-drowned-while-taking-bath-in-son-pump-canal-one-dead-search-for-one-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोन पंप कैनाल में पांच दोस्त गए थे नहाने, दो डूबे, एक का मिला शव, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोन पंप कैनाल में पांच दोस्त गए थे नहाने, दो डूबे, एक का मिला शव, एक लापता
Mon, 27 Jun 2022 02:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:43 PM IST
सार
सोन पंप कैनाल में सोमवार दोपहर पांच युवक नहाने गए थे। नहाने के दौरान अभिषेक डूबने लगा। उसे डूबता देख परमहंस और शशांक बचाने पहुंचे तो वो भी डूबने लगे। तीनों युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के चुर्क से करीब चार किलोमीटर दूरी पर सोन पंप कैनाल में सोमवार को नहाते समय तीन युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो युवकों को बाहर निकाला, जिसमें एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का घंटों बाद भी पता नहीं चल पाया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
चुर्क के पास स्थित सोन पंप कैनाल में सोमवार दोपहर पांच युवक नहाने गए थे। नहाने के दौरान अभिषेक निवासी छपरा (बिहार) डूबने लगा। उसे डूबता देख परमहंस निवासी चुर्क और शशांक निवासी नई कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज उसे बचाने पहुंचे तो वह भी डूबने लगे। तीनों युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
तत्काल ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत से परमहंस और शशांक को बाहर निकाल लिया गया, जबकि अभिषेक का पता नहीं चल पाया था। दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शशांक को भी मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक की तलाश जारी है।
विज्ञापन