फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Heavy collision between a diesel-laden tanker and a ash-laden truck

Sonebhadra: डीजल लदे टैंकर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, टक्कर के बाद धू-धू कर जले दोनों वाहन

Wed, 12 Oct 2022 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Oct 2022 02:07 PM IST
सार

सोनभद्र में बुधवार की सुबह डीजल लदे टैंकर और राख लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। चालक-खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Sonebhadra Heavy collision between a diesel-laden tanker and a ash-laden truck
डीजल लदे टैंकर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग (रांची-रीवा नेशनल हाइवे) पर पिपरी थानांतर्गत खाड़पाथर के पास बुधवार की सुबह में डीजल लदे टैंकर और राख लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में घायल टैंकर ड्राइवर विजय बहादुर यादव (35) निवासी गाजीपुर और उस पर सवार एक अन्य युवक अशोक पनिका (22) पुत्र स्व दीक्षित पनिका निवासी म्योरपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह जल गए हैं।
मुगलसराय डिपो से डीजल लेकर टैंकर शक्तिनगर की ओर जा रहा था। सुबह में करीब चार बजे खाड़पाथर के पास विपरीत दिशा से आ रही राखड़ (फ्लाई ऐश) लदे ट्रक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। सूचना मिलते ही पिपरी और हाथीनाला थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल गए थे।  घटना से मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद रहा। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed