{"_id":"6455ea9038f1a790c1043b97","slug":"sonebhadra-crime-two-real-minor-sisters-missing-in-suspicious-condition-no-clue-found-even-after-30-hours-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra Crime: दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध हाल में लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra Crime: दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध हाल में लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। 30 घण्टे बाद भी उनका कहीं पता न चलने से परिजन सहमे हुए हैं। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले भाजपा विधायक, खामी मिलने पर ठेकेदार की लगाई फटकार, दिए निर्देश
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोग उठे तो दोनों नाबालिग बहनें नजर नहीं आई। घर वालों ने काफी खोजबीन किया, मगर वो कहीं नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। नाबालिग बहनों के पिता ने बताया कि रात बारह बजे तक दोनों घर पर ही थी। दोनों राबर्ट्सगंज नगर के एक स्कूल में पढ़ती हैं। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।