फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Crime: In a land dispute, an old man was beaten to death in front of everyone, people remained idol

Sonebhadra Crime: जमीन विवाद में वृद्ध को सबके सामने पीट-पीटकर मार डाला, बुत बने रहे लोग, नहीं बचाई जान

Sat, 01 Apr 2023 03:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Apr 2023 03:05 PM IST
सार

रघुनाथपुर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे गड़ई टोला स्थित अपने पाही पर साइकिल से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। पुराने जमीन विवाद औऱ पूर्व में हुई पत्नी की मौत के लिए जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी से पिटाई करने लगा

विज्ञापन
Sonebhadra Crime: In a land dispute, an old man was beaten to death in front of everyone, people remained idol
जमीन विवाद में वृद्ध को सबके सामने पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार की शाम मनबढ़ ने वृद्ध को टँगारी और लाठी-डंडा से पीट कर मार डाला। मनबढ़ के खौफ से मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वृद्ध के पुत्र घर से बाहर हैं। उनके लौटने का इंतजार है। 

विज्ञापन


रघुनाथपुर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान (65) शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे गड़ई टोला स्थित अपने पाही पर साइकिल से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। पुराने जमीन विवाद औऱ पूर्व में हुई पत्नी की मौत के लिए जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी से पिटाई करने लगा। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर लोग दौडकर पहुंचे, लेकिन मनबढ़ ने बीच बचाव करने वालों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। भयवश लोग वृद्ध को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

विज्ञापन

Sonebhadra Crime: In a land dispute, an old man was beaten to death in front of everyone, people remained idol
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से वृद्ध के सिर और गर्दन में गम्भीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर और रामपुर बरकोनिया एसओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। विश्वनाथ को तीन पुत्र हैं। घटना के समय तीनों ही गांव से बाहर थे। एसओ रामदरश राय ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed