फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Contract worker was connecting wire after shutdown, supply suddenly started, death due to electroc

Sonebhadra: शटडाउन लेकर तार जोड़ रहा था संविदाकर्मी, अचानक चालू हुई आपूर्ति, करंट लगने से मौत

Tue, 30 May 2023 02:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 May 2023 02:32 PM IST
सार

पिंडारी निवासी अनिल कुमार (41) पुत्र भोला प्रसाद बिजली विभाग में संविदा कार्य के रूप में अस्थायी लाइनमैन का कार्य करता था। सोमवार की रात पिंडारी में लाइन में कुछ खराबी होने के कारण वह शट डाउन लेकर कार्य करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था।

विज्ञापन
Sonebhadra: Contract worker was connecting wire after shutdown, supply suddenly started, death due to electroc
मृतक अनिल कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की मौत हो गई। बिजली का तार जोड़ने के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से यह घटना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक लाइन मैन शट डाउन लेकर काम कर रहा था। बावजूद किसी मे बिजली चालू कर दी।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: रामनगर में ट्रक की चपेट में आने से पीएसी के सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पिंडारी निवासी अनिल कुमार (41) पुत्र भोला प्रसाद बिजली विभाग में संविदा कार्य के रूप में अस्थायी लाइनमैन का कार्य करता था। सोमवार की रात पिंडारी में लाइन में कुछ खराबी होने के कारण वह शट डाउन लेकर कार्य करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। अचानक किसी ने लाइट चालू कर दिया। जिससे वह बिजली की चपेट में आने से पोल से नीचे गिर गया। तत्काल ग्रामीणों की मदद से एनटीपीसी रिहन्द धन्वंतरि चिकित्सालय  में ले गए वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत जेई महेश कुमार ने बताया की संविदा लाइन  मेन की मौत हो गई है जांच के बाद स्पस्ट हो पाएगा की लापरवाही किसकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed